पलामू:-सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला,हुई घटनास्थल पर ही मौत जाम कर सड़क पर उतरे लोग
ज़िला ब्यूरो अरमान खान कि रिपोर्ट
पलामू:-सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला,हुई घटनास्थल पर ही मौत जाम कर सड़क पर उतरे लोग*
Palamu: ज़िले में रविवार की सुबह हैदरनगर-जपला मुख्य पथ के दीवनबिगहा गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला हादसे की शिकार हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं और सड़क जाम कर धरना दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सड़क पार कर रही दीवान बिगहा निवासी 50 वर्षीय महिला शिला देवी को तेज रफ्तार हाइवा में धक्का मार दिया. धक्के से शिला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गए हैं और मुखिया जमुना यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया है. सड़क करीब दो घंटे से जाम है.
मुखिया जमुना यादव ने मृतका के आश्रित को पांच लाख मुआवजा औऱ दोषी हाइवा चालक की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही प्रशासन से हाइवा के परिचालन पर गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया है. कहा कि हाइवा की वजह से आये दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को औऱ तेज किया जाएगा।
हादसे औऱ जाम की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है. हुसैनाबाद के अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने बताया कि मृत महिला के आश्रित को एक लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि हाइवा को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दो घंटे से जपला-हैदरनगर मुख्य पथ जाम है. लोग टायर जलाकर सड़क जाम कर बैठे हैं. जाम में सड़क के दोनों छोर पर कई वाहन फंसे हैं. धक्का मारने के बाद हाइवा फरार बताया जाता है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating