कृष्णा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा उद्घाटन- सुरेश सिंह।
पांडू से धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
झारखंड पलामू:
जिले के पांडू प्रखंड के खेल स्टेडियम में 08 मार्च 2022 दिन मंगलवार को कृष्णा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया जाएगा। कृष्णा सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद सिंह प्रदेश कार्यसमित सदस्य भाजपा, विशिष्ट अतिथि श्री अमृत शुक्ला नेता कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रतिनिधि – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी,श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह(पप्पु सिंह) अधिवक्ता सह राजद नेता एवं श्री कृष्णानंद त्रिपाठी पूर्व मंत्री झारखंड सरकार सह इंटक के राष्टीय अध्यक्ष- के कर कमलों द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया जाएगा। साथ ही श्री सिंह ने कहा आज पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम जी का आगमन पांडू में हुआ था जिसे आज पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पांडू प्रखंड में हॉस्पिटल को अभिलंब चालू कराने,पी एच डी विभाग द्वारा निर्मित पानी टंकी को चालू कराने, पांडू थाना हस्तांतरित किए जाने से पांडु बाजार असुरक्षित हो जाएगा उसके स्थान पर विकेट स्थापित करने, पांडू स्टेडियम में पानी का टंकी चालू कराने एवं बिजली की समुचित व्यवस्था कराने, पांडू बाजार में बने शौचालय को अविलंब चालू कराने से संबंधित मांगे रखी गई। मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी/सदस्य सहित कई लोग उपस्थित थे।



More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating