कुआं के गंदा पानी पिने के लिए विवश हैं बैगई टोला के लोग
चन्देश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा) : प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम चौरिया के बैगई टोला में नव प्राथमिक विद्यालय बैगई चौरिया में चापाकल नहीं होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों सहित वहां के स्थानीय लोगों को कुआं का गंदा पानी पानी के लिए विवश होना पड़ रहा है। वहीं पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने बताया की बिगत कई वर्षों से यहां के सभी छात्र-छात्राएं सहित इस टोले में रहने वाले लोग कुआं का गंदा पानी पी रहे हैं , जिससे वे बिमार भी पड़ जाते हैं अभी तो हल्का फुल्का ही बिमार लोग पड़ते हैं इससे भी ज्यादा बिमार पड़ सकते हैं। इसलिए यहां एक जलमिनार या चापाकल होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा की हमने चापाकल नहीं होने की सूचना कई बार शिक्षा विभाग को एवं जनप्रतिनिधियों को भी दिया लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है । उन्होंने कहा की चपाकाल नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को रसोईया के द्वारा कुआं से पानी निकाल कर दिया जाता है और अब तो गर्मी का मौसम आ गया कुछ दिनों में कुआं का जल भी सूख जाएगी । पुन :शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधि से मांग करना चाहूंगा की जितना जल्द बन सके मेरे विद्यालय में चापाकल एवं जल मीनार की व्यवस्था की जाए ताकि सभी छात्र-छात्राएं को शुद्ध जल मिल सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating