भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में ज्योतिबा फुले का जयंती मनाया गया
Published by
navneetkumar27828
on
Read Time:2 Minute, 53 Second
भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में ज्योतिबा फुले का जयंती मनाया गया मंडल के महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता के आवास पर ज्योतिबा फुले के चित्र पर मंडल अध्यक्ष एवम् अन्य उपस्थित सदस्य पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा आज 11 अप्रैल को महिलाओं गरीबों वंचिततो दलित और शोषित किसानों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले महान भारतीय विचारक और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने का कार्य किया गया सामाजिक क्रांति के अग्रदूत है 19 वी सदी के जमाने में शिक्षा का महत्व जानते थे इसलिए इन्होने समाज के ताने सहकर और गालिया सुनकर भी अपनी पत्नी को पढ़ाया सामाजिक जड़ताओ व कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी निछावर कर दी उनका पूरा नाम ज्योतिराव गोविंदराव फुले था उन्हें ज्योतिबा फुले या महात्मा फुले के नाम से जाना जाता था महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था उनका पूरा परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे जाकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करने लगा था माली के काम में लगे यह लोग फूले के नाम से जाने जाते थे ज्योतिबा फुले का जीवन और उनके विचार व महान कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कई स्कूलों व संस्थानों पर कार्यक्रम होते हैं जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है स्कूलों में निबंध व भाषण प्रतियोगिता भी होती है आज हम सभी कों इनके बताये मार्ग पर चलने की जरुरत है! मौके पर उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल मंडल के संयोजक दीपक तिवारी मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता उपाध्यक्ष सुप्रीत केसरी मंत्री संतोष कश्यप विवेक कश्यप अन्य साथी उपस्थित थे
Leave a Reply