पांडू प्रखंड भाजपा मंडल योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने एवं क्षेत्र में समुचित विकास हेतु है प्रयासरत – डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी।
पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
झारखंड:
पलामू जिले के पांडु प्रखंड अंतर्गत 06 मार्च 2022 दिन रविवार को महुगावाँ पंचायत के कांती में मजुराहा मध्यम सिंचाई योजना के जिर्णोद्वार का शिलान्यास कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह स्थानीय विधायक पुत्र डॉ.ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं विधायक प्रतिनिधि पलामू सह जिला उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र यादव की उपस्थिति में पाण्डू प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रेमसागर सिंह के अध्यक्षता मे किया गया और कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनोरंजन प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा की कि जिस मकसद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो अलग-अलग भाजपा मंडल बनाई गई है उसे बखूबी से पांडू प्रखंड मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपना अपना कार्य शैली में निखार के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने पप्रयासरत हैं!और छोटे से बड़े योजना का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में समुचित विकास हेतु प्रयासरत रहने वाले भारतीय जनता पार्टी पांडू मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं ऐसे ही अपने क्षेत्र के छोटे बड़े योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य करते रहें ताकि हमारा क्षेत्र एक विकसित क्षेत्र बन सके। मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण विजय सिंह मंडल उपाध्यक्ष कन्हाई राम एवं पंकज पांडेय, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह, संयोजक राकेश रंजन सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जनक शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा,बरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह, रामपुकार सिंह,कार्यालय मंत्री बिरेंद्र सिंह,मिथुन शाह, अंकित सिंह, बिनोद प्रजापति, लालेश सिंह, शैलेश सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।



More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating