हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती, बाबासाहेब के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प!

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय के शंकर मोड़ बाजार स्थित विद्या भारती हाईस्कूल अंतर्गत संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मेहता,शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया। साथ ही संकल्प लिया गया कि सभी को अपने जीवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग पर चलना है ।साथ ही साथ कोचिंग के सभी बच्चों ने भी बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो पर पुष्प चढ़ाएं। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्यो का वर्णन किया। साथ ही बच्चों को भारतीय संविधान में उनके द्वारा अदा की गई भूमिका से भी रूबरू कराया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating