नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक परिसर मे निवर्तमान अध्यक्षा ने पत्र के माध्यम से की इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग, कहा युवाओं के भविष्य का है सवाल
अमित वर्मा की रिपोर्ट
मझिआंव—अभी के समय में खेल कितना जरूरी है ये बात किसी से छुपी नहीं है,
इसी बात को ध्यान में रखकर युवाओं के हित में मझिआंव निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा देवी जी ने अपने लेटर पैड के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मझिआंव को पत्र लिखकर क्षेत्र में एक इंडोर स्टेडियम का मांग किया है , उन्होने ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा की नगर पंचायत का गठन 2010 में किया गया था, उसके बाद से आज तक क्षेत्र में एक भी इंडोर स्टेडियम नही है , जिसके चलते यहां के युवा अपने खेल को बढ़ावा नही दे पा रहे हैं, उन्होने बताया की नगर विकाश एवम आवास विभाग का अहम कार्य है की निकाय क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल सीखने के साथ साथ अपनी प्रतिभा को बढ़ावा देने हेतु मझिआंव ब्लॉक परिसर के आस पास एक इंडोर स्टेडियम होना अति आवश्यक है ।
पत्र की प्रतिलिपि अध्यक्ष ओलंपिक संघ गढ़वा, एवम जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा को दीया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
सुप्रसिद्ध मिशन गायिका निशा बौद्ध का उंटारी रोड में आगमन, ASP चुनाव प्रचार में होगी शामिल
प्रतिनिधि/मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे दिन में...
पलामू के उंटारी रोड में चंद्रशेखर आजाद का आगमन, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधन
प्रतिनिधि/ मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे...
चतरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी घोषित करे: गोरखनाथ चौधरी
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा चतरा के सर्किट हाउस में...
अवैध बालू माफियाओं और ग्रामीणों के द्वारा सीओ की टीम पर हुए जानलेवा हमले की जॉच करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम।
मझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्टअवैध बालू उठाव को लेकर मंझिआंव सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा दिनांक 17 जून...
Average Rating