रमना टी -10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-टू का किया गया उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। जमा दो हाई स्कूल के स्टेडियम में आयोजित रमना टी -10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-टू का उद्घाटन गुरुवार की शाम झामुमो नेता ताहिर अंसारी,जिप अध्यक्ष शांति देवी ,थानेदार असफाक आलम एवं मुखिया सन्तोष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खेले गए उद्घाटन मैच में पब्लिक एकादश की टीम ने पुलिस एकादश की टीम को छः विकेट से पराजित कर दिया। पब्लिक एकादश के कप्तान दिनेश गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस एकादश की टीम ने कप्तान अशफाक आलम के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित दस ओवर में 72 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए पब्लिक एकादश की टीम ने चार विकेट खोकर अंतिम ओवर में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए पब्लिक एकादश के विश्वजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह,सचिव ललन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश पटेल,समाजसेवी वीरेंची पासवान,एसडी खान,अनुज चन्द्रवंशी,प्रियदर्शी पासवान,सुनील गुप्ता,विक्की गुप्ता,अमित प्रकाश,रानू कुमार,पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating