0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा स्थानीय चौधराना बाजार स्थित शनि मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल की अध्यक्षता में हुये इस आयोजन में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन आठ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी,  पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी , फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी, सहेली के पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, सुनीता केशरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जरुरत मंदो के लिए खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण काफी पुण्य का कार्य है। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ऐसे हरेक अवसर पर जरूरत मंदो की सेवा के लिए सदैव तप्पर रहती है। आज का प्रसाद वितरण रश्मि कमलापुरी के द्वारा प्रायोजित किया गया जिसके लिये उपस्थित सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष संध्या केशरी, सहेली सदस्य बिमला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी के अलावे प्रभु जी केशरी, बिनय गौड़, विजय ठाकुर आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *