63वीं सुब्रतो कप अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टुर्नामेंट का दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना: 63वीं सुब्रतो कप अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टुर्नामेंट का दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय आयोजन जामा दो उच्च विद्यालय रमना के स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव राय ने पिता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के लिए आवश्यक है। इससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने कहा कि इस दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों के बच्चें भाग ले रहे हैं। जिसमें अण्डर- 17 बालक व बालिका एवं अण्डर -15 बालक प्रतियोगिता में बच्चें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। प्रतियोगिता के पहले दिन अण्डर -17 बालक प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुलका के बच्चें बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनें। वहीं 10+2 उच्च विद्यालय रमना उप विजेता बना। वहीं अण्डर -17 बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय टंडवा विजेता एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमना के बालिका उप विजेता बनी। जबकि अण्डर -15 बालक वर्ग के प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय बुलका विजेता एवं उच्च विद्यालय टंडवा के बालक की टीम उप विजेता बना। प्रतियोगिता के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव राय व बीपीओ सुनीता कुजूर ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर चौबे, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुजूर, विमल पटेल, अपर्णा कुमारी, रवि कुमार, कंचन कुमारी, सरिता कुमारी आदि शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating