0 0
गढ़वा जिला की बड़ी खबर दो सगे भाई को साप ने काटा एक की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया इलाज नहीं करने का आरोप. आक्रोशित लोगों ने किया घंटो सड़क जाम - Garhwa Drishti

Read Time:6 Minute, 34 Second
चिकित्सा प्रबंधन के खिलाफ़ आक्रोशित ग्रामीण
लोगो को समझाते मझिआंव प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी एवम थाना प्रभारी
शव के साथ जाम तीन मुहान चौक
मुआवजे की मांग करते समाजसेवी

                         मझिआंव से अमित वर्मा की रिपोर्ट

मझिआंव: मझिआंव रेफरल अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से सर्प दंश के मरीज गहिड़ी गांव निवासी पारस नाथ मेहता के पुत्र मनीष कुमार मेहता 25वर्ष की मौत हो गई.आरोप है कि सर्प दंश का इंजेक्शन रहने के बाद भी नही दिया गया, और उसकी मौत हो गई.इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहले शव को लेकर रेफरल अस्पताल का गेट जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया.मृतक के परिजन चिकित्सक डॉ राजू कुमार दास एवं ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब गिरफ्तार करने ,मृतक के आश्रित को मुआबजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोबिंद सेठ, बीडीओ सतीश भगत एवं थाना प्रभारी आकाश कुमार द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया.रेफरल अस्पताल प्रभारी द्वारा बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सहीत सभी कर्मियों पर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी गढ़वा को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि सर्प दंश वाले मृतकों को चार लाख रुपये आश्रित को देने का सरकारी प्रावधान है. काफी समझाने के बाद भी लोग नही माने और जीप में शव को रखकर बाजार स्थित तीन मुहान पर जाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान जाम स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ लग गई और सड़क के तीनों ओर दर्जनों वाहनों का जाम लग गया.इसके पश्चात जाम स्थल पर अंचलाधिकारी शम्भू राम, बीडीओ सतीश भगत एवं थाना प्रभारी आकाश कुमार पहुंचे.सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन की राशि चार लाख रुपये दी जायेगी.साथ ही आश्रित को सरकारी नौकरी के लिए सरकार से अनुशंसा करेंगे. थाना प्रभारी ने कहा कि आप आवेदन दीजिये, तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उपरोक्त आस्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया और मृतक का कोयल नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया.इधर इस संबंध में थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि आवेदन पत्र के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस संबंध में जब सर्प दंश के इंजेक्शन के बारे में रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ गोबिंद सेठ से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि मझिआंव रेफरल अस्पताल में पहले से ही सर्प दंश का इंजेक्शन उपलब्ध है. और किस परिस्थिति में ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा इनकार किया गया यह वही बता सकते हैं.इस संबंध में घटना के समय ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक डॉ राजू कुमार दास से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम सात बजे गहिड़ी निवासी मनीष कुमार मेहता 25वर्ष एवं उसका छोटा भाई राजा मेहता 20वर्ष दोनों मझिआंव बाजार जाने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर बैठे, इसी बीच मोटरसाइकिल पर पहले से बैठे करैत सर्प ने दबते ही पहले छोटे भाई को काटा इसके बाद बड़े भाई को भी काट लिया.इसके बाद दोनों को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक डॉ राजू कुमार दास ने कहा कि सर्प दंश का इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. यह सुनते ही परिजन तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल गये. जहां दोनों भाइयों का प्राथमिक उपचार किया गया. इधर मनीष की स्थिति बिगड़ते देख परिजन उसे पलामू के तूम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले गए. जहां पर चिकित्सक द्वारा मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया गया.


सर्प दंश से मौत के बाद मझिआंव बाजार में सड़क जाम की खबर सुनते ही गढ़वा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने रेफरल अस्पताल आकर मामले की जांच की.जांच में पाया गया कि अस्पताल में सर्प दंश का इंजेक्शन उपलब्ध है. लेकिन चिकित्सक द्वारा मरीज को इंजेक्शन नही देना संगीन अपराध की श्रेणी में आता है. उन्हें ड्यूटी से तत्काल हटा दिया गया है और निलंबन की अनुशंसा की गई है.

मौके पर मुख्य रुप से भाजपा नेता पुष्परंजन मेहता,युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी, विवेक सोनी,पिंकू सोनी, अमित मेहता , सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण तथा परिजन मौजुद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress