अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिए। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह बताया कि अपराध नियंत्रण और पुराने कांड को निष्पादन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में भीड़-भाड़ जगहों तथा रात्रि में गस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने,पुराने कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटना को देखते हुए गुरुवार से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।जिसमें एमभी एक्ट के तहत बिना हेलमेट के मोटरसाइकल चलाने वाले चालक,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,ट्रिपल लोडिंग तथा तेज गति से मोटरसाइकल चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई कि जाएगी। नगर उंटारी पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार,धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,रमना थाना प्रभारी अशफाक आलम, बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह,भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार,केतार थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी,खरौंधी थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी तथा हरिहरपुर ओपी थाना प्रभारी निरंजन कुमार,कार्यालय के साक्षर आरक्षी अमित ओझा तथा राजेश कुमार मौजूद थे।
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating