0 0
9 सूत्री मांगों को ले समाहरणालय संवर्ग कर्मी पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 38 Second

विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा। समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने अपनी नौ सुत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को पांचवे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। समाहरणालय के समक्ष झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष त्रिगुण स्वामी पांडे की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों ने धरना दे, अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। व सरकार के स्तर से अब तक वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जब तक मांग पर सकारात्मक पहल और मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। इधर कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से समाहरणालय से लेकर प्रखंड, अंचल कार्यालय में काम काज आम आवाम का ठप पर गया है। आम जनता प्रखंड, अंचल और समाहरणालय पहुंचकर कर्मियों के हड़ताल पर रहने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों में प्रमोद कुमार, रघुवीर राम,आलोक कुमार, संजय कुमार, सुनीता पूर्ति, रेणु तिर्कि, प्रदेश महासचिव बिरेंद्र कुमार यादव, राज्यध्यक्ष राजेश रंजन दुबे सहित अन्य कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress