रमना विकास सेवा समिती के द्वारा किया गया नि:शुल्क पौधा वितरण
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। विकास सेवा समिती ने नि:शुल्क करीब एक हजार पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन संत जेपी स्कूल के प्रांगण में स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा किया गया.जिसमे आंवला,बेल,जामुन,अमरूद, गोल्ड मोहर, बरगद, सीसम सहित अन्य पौधा सामिल था.पौधा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि रमना विकास सेवा समिती के द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधे का वितरण करना बहुत ही सराहनीय कदम है। वहीं पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने कहा कि पौधो को अभिवावक के रूप में सेवा करना चाहिए। कहा की आज हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने घर के आस-पास कम से कम पांच पौधा को लगाएं.ताकि हम सभी आने वाले पीढ़ियों को साफ स्वच्छ वातावरण दे सके. उन्होंने कहा कि अभी तेजी से हरा पेड़ों को काटा जा रहा है जिसके कारण हमें समय से वर्षा का पानी खेतों को नही मिल पा रहा है और ना ही हमे भीषण गर्मी से निजात मिल रहा है.कहा की ऐसे में हम सभी को अभी से सतर्क रहते हुए पेड़ पौधे लगाना चाहिए.वही पौधे वितरण का संचालनकर्ता डाक्टर पारसनाथ ने कहा की पिछले कई वर्षो से सार्वजनिक जगहों थाना परिसर,कस्तूरबा आवासीय विद्यालय एवं रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पौधा रोपण के साथ नि:शुल्क रूप से पौधा वितरण कराते आ रहे हैं.ताकि क्षेत्र को हरा भरा बनाया जा सके।उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की अपील किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू गुप्ता, टुनटुन सोनी,मुन्ना प्रसाद, रोहित रंजन, धर्मचंद कुमार धंजय गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, शंभु गुप्ता, राहुल कुमार, का सराहनीय योगदान रहा.वही मौके थाना प्रभारी असफाक आलम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,रमना सदर मुखिया दुलारी देवी, सावित्री देवी, संतोष सिंह, रवि कुमार मेहता, राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating