भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है : रामाशीष यादव
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिश्रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता रामाशीष यादव अपने क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड में वर्तमान सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार अपने चर्म पर पहुंच चूका है। सरकार मूकदर्शी बनकर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मनमाने वसूली को देख रही है।
उन्होंने कहा कि पलामू क्षेत्र में हम सब नदियों को संरक्षित करने का काम करते आ रहे है लेकिन वर्तमान सरकार के संरक्षण और भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर बालू माफिया नदियों को विलुप्त करने के लिए काम कर रहें है। बालू माफियाओं के बालू उठाव से ही प्रधानमंत्री आवास से मिले गरीबों को घर बनाने पड़ रहें है। जिसके करना गरीब बेघरों को महंगे बालू की खरीदगी करनी पड़ रही है।
रामाशीष यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार घूसखोरी और मनमाने तरीके से लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। ऐसे भ्रष्टाचारी सरकार को खत्म करना है। हम युवाओं को एक जुट होकर राज्य को नई दिशा देने के ओर कार्य करना है।
श्री यादव शनिवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांडी प्रखंड के कांडी पंचायत के रतनगढ़, हथिया खंड, बिहेरवा, नैनावर, सालेया, दबरिया, पटरिया पंचायत के जातरो, हमराजी, पतरिया, भीवरी, सड़की, पतरिया पंचायत के चौखड़ी एवं नावड़ी में स्थानीय लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन-जन के बीच अपनी बातों को रखा। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान श्री यादव को लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हुआ।
जनसंपर्क कार्यक्रम में रामाशीष यादव के साथ अखिलेश राम, पिंटू राज, शंकर मेहता, काशीनाथ चौधरी, परमेश्वर चौधरी, रामलाल चौधरी, संतोष चौधरी, रामवंश मेहता, आसरेथ पाल, प्रभु राम, शोशील कुमार, सकेंद्र प्रजापति, लाला पासवान, धर्मेंद्र कुमार रवि, बबलू भारती, सतेश्वर मेहता उपस्थित रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating