पलामू पुलिस ने भारी संख्या में अवैध मवेशी को किया जप्त
मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू। चैनपुर थाना की पुलिस ने भारी संख्या में अवैध मवेशी को जप्त किया है। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि 4 अगस्त को समय करीब 12.00 बजे चैनपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ पशु तस्करों द्वारा किन्नी पहाड़ के बगल से गुजरने वाले कच्चे रास्ता से भारी संख्या में गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बिक्री करने के उदेश्य से पैदल तस्करी किया जा रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए निर्देशानुसार टीम गठन कर प्राप्त सूचना के आलोक में सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु किन्नी पहाड़ के पास पहुंचे जहाँ पुलिस टीम को आते देख कर सभी पशु तस्कर पशुओं को छोड़ कर भाग गये। तत्पश्चात कुल 94 गौवंशीय पशुओं को बरामद कर विधिव जप्त करते हुये सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है। इस संबंध में 11 (ग्यारह) नामजद एवं अन्य अज्ञात गौवंशीय पशु तस्करों के विरूद्ध चैनपुर थाना काण्ड संख्या 166/2024, दिनांक 04.08.2024 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में एक आम बैठक रखा गया
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating