शांति समिति की बैठक में उठी शराबबंदी की मांग।
खरौंधी से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
थाना परिसर खरौंधी में होली व शब-ए-बरात शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड प्रतिनिधि समाजसेवी के साथ प्रखंड के दोनों समुदाय के लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक में किसी पंचायत के मुखिया के नहीं आने से जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी तथा गणमान्य लोग से लिए गए निर्णय में सभी लोगों ने सर्व समिति से प्रखंड में सौहार्द पूर्ण वातावरण में उक्त दोनों पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया। वही लोगों ने एक स्वर में कहा कि प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में धड़ल्ले से शराब बनाया जा रहा है। किसी त्यौहार या पर्व में गांव के शरारती तत्वों के लोग शराब का सेवन कर सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते हैं। प्रखंड में अभी से दोनों त्योहारों में शराब को बंद कर दिया जाए तो उन शरारती तत्वों के लोगों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
इसलिए बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में दोनों पर्व के दौरान शराबबंदी अभियान चलाने की मांग की। वही वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड के हिंदू तथा मुस्लिम समाज के लोग सभी त्यौहार को आपसी समन्वय बनाकर मनाते आए हैं। प्रखंड में कभी किसी त्योहार में विवाद नहीं हुआ है। वही थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा हर हाल में शराबबंदी कराने का भरपूर प्रयास कराया जाएगा । पर्व में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटित नहीं हो । उसके लिए क्षेत्रवासी भी शरारती तत्वों के लोगों पर नजर बनाए रखेंगे। किसी अप्रिय घटना घटित होने के संभावना को देखकर आप तत्काल थाना को सूचित करें ताकि उस पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल दिवेदी। प्रमुख धर्मराज पासवान,उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव , एसआई पंकज कुमार, समाजसेवी रामनाथ मेहता, रामप्रीत गुप्ता, रेयासत अंसारी, कृष्णा साह, शशि पासवान, संगीता पासवान, डाक्टर रामचरित मेहता अशोक ठाकुर सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating