अबुआ आवास के कार्यों में तेज़ी लाने के उद्देश्य से रविवार को भी खुले रहे प्रखंड कार्यालय,डीडीसी ने विभिन्न प्रखंडों का किया निरीक्षण
पलामू। जिले में अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने व ससमय निष्पादित करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार सभी प्रखंड कार्यालय रविवारीय अवकाश के बावजूद खुले रहे।इस दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने सदर मेदिनीनगर,नवाबाजार,छत्तरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर,मोहम्मदगंज एवं विश्रामपुर सहित अन्य प्रखंडों का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध योग्य लाभुकों का चयन व संबंधित लाभुकों का आधार/बैंक खाता सहित सभी आवश्यक विवरणी तैयार करने पर बल दिया।निरीक्षण के दौरान हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।उप विकास आयुक्त ने विभिन्न ब्लॉक पहुंचकर सभी बीडीओ से कहा कि अबुआ आवास सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है ऐसे में इस योजना में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने सभी से अपने आवास समन्वयकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating