विधायक भानु प्रताप शाही ने उरांव टोला जाकर मृतक के परिजनों से की मुलाकात, किया आर्थिक सहयोग!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

विधायक भानु प्रताप शाही नगर पंचायत क्षेत्र के उरांव टोला जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की ।इस दौरान विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सोमवार को पहुंचे विधायक ने इस दौरान परिजनों को सांत्वना हुए आपदा राहत के तहत मिलने वाली मुआवजे की राशि को जल्द से जल्द दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घटना काफी दुखद है। वह मर्माहत हैं। वहीं उपस्थित लोगों से कहा कि लगातार इस तरह की घटना घट रही है। 3 सालों के अंदर 12 बच्चों की मौत हो गई है। अभिभावक बच्चों पर ध्यान दें। वे डैम पर गार्ड की प्रतिनियुक्ति और घेराबंदी के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान विधायक भानु प्रताप शाही ने डीसी से मोबाइल पर बात कर सुरक्षा को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की। साथ ही सिविल सर्जन से अब तक बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल रिपोर्ट बनाने की बात कही।
ग्रामीणों से बताया कि क्षेत्र में नहीं रहने के कारण घटना के दिन नहीं आ सके थे। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही डीसी से मुआवजे को लेकर मोबाइल से बात की थी तथा अपने प्रतिनिधि मंडल को भेज कर भोज सामग्री उपलब्ध कराई थी। इस दौरान जिला कार्य समिति सदस्य अनिल चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडे,भाजयुमो अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति चौबे,संजय कांस्यकार, सोनू कुमार, रामप्रवेश कमलापुरी, योगेश उरांव, बंधन उरांव, लालू ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating