एसबीआई के सीएसपी बैंक में ताला तोड़ने वाले चोर का हुआ खुलासा
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार कि रिपोर्ट
बिशुनपुरा थाना अंतर्गत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ऊपर ताला पर स्थित मदन प्रसाद गुप्ता के एसबीआई के सीएसपी बैंक में 22 अगस्त रात्रि में अज्ञात अपराधीकर्मी द्वारा चोरी करने की नीयत से लगे ताला को तोड़ने का काफी प्रयास किया गया था। जिसे हर एक न्यूज़ चैनलों पर प्रकाशित किया गया था।
इस संबंध में बिशुनपुरा थाना कांड संख्या 45/24 दिनांक 23.8.2024 धारा 334(1)/62 BNS दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर श्री सत्यनारायण सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर एवं पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के अगल बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज अवलोकन किया गया तब पता चला कि एसबीआई के सीएसपी में ताला तोड़ने वाले अपराधी का पहचान पंकज कुमार उर्फ भानु पिता सुनील पासवान टोला ललकी माटी बिशुनपुरा के रूप में हुई। तत्पश्चात उक्त अपराधी के घर पर विध्वत छापेमारी कर पंकज कुमार उर्फ भानु को गिरफ्तार किया गया।जब पूछताछ की गई तो उसने अपना संलिप्तता स्वीकार किया। तथा अपराधी के पास से चोरी में प्रयुक्त की गई छेनी,हथौड़ी,प्लास बरामद किया गया।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा इस केस की जांच नवीनतम वैज्ञानिक -तकनीकी एवं मानव प्रयासों के साथ की गई।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating