0 0
गढ़वा नप क्षेत्र सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 16 Second
गढ़वा के लोगों का मिल रहा है भरपूर प्यार व आशीर्वाद : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा नप क्षेत्र सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल



गढ़वा। गढ़वा शहरी क्षेत्र के युवाओं सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सोमवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शहर के कई युवा, व्यवसायी एवं समाजसेवी सहित काफी संख्या में लोग, मेराल प्रखंड के करकोमा से ब्राहमन समाज एवं अन्य समाज के लोग, ग्राम कोरवाडीह एवं जोबरईया के युवाओं सहित अन्य लोगों ने भाजपा एवं अन्य राजनीति दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेराल प्रखंड के तेनार पंचायत भवन, तेनार उच्च विद्यालय एवं तेनार पचमुहान टोला में काफी संख्या में युवकों, महिलाओं एवं पुरुषों ने भी भाजपा एवं दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को झामुमो में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गढ़वा शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी युवा समाजसेवी धीरज कुमार मालाकार (मंटू), विवेक कुमार केशरी, पिंटु गुप्ता, बिट्टु गुप्ता आदि का नाम शामिल है। जबकि जोबरईया गांव से राजन चंद्रवंशी, हिमांशु कुमार, नौशाद आलम, छोटू शर्मा, सुधीर कुमार, पप्पु शर्मा, सोनू खां, विनय पासवान, नेजाम आलम, श्रीकांत शर्मा, राजू राम, शाहिद अंसारी, लक्की ठाकुर, पवन कुमार, दानिश खां, एजाज अंसारी, करकोमा से कमला तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, विनोद दुबे, मनमोहन तिवारी, राधेश्याम तिवारी, कृश्णा तिवारी, परीखा चौधरी, राजेंद्र तिवारी सहित कोरवाडीह गांव से अंबेडकर क्लब कोरवाडीह के अध्यक्ष रामचंद्र राम, सचिव जगदीप राम, कोषाध्यक्ष असर्फी  राम, स्टोर कीपर कुलदीप कुमार, मनोज राम, सदस्य सुनील कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का नाम शामिल है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे गढ़वा में जनता का अपार आशीर्वाद एवं प्यार मिल रहा है। गढ़वा में हो रहे चहुमुखी विकास कार्यों ने सभी का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि प्रतिदिन हर क्षेत्र से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल होकर पार्टी को और भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में  राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन सके एवं गढ़वा सहित पूरे राज्य का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहे। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, फुजैल अहमद, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress