पुलिस की तत्परता से नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक हिरासत
मझिआंव से अनुमंडल ब्यूरो अमित वर्मा की रिर्पोट
मझिआंव: थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने के आरोपी सहित लड़का लड़की को बिहार के सासाराम स्टेशन से पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज होने की एक घंटा के अंदर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि मझिआंव थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के भाई के द्वारा थाना में 25अगस्त के शाम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ,दिये गये आवेदन में नाबालिग लड़की के भाई के द्वारा लिखा गया था कि कांडी थाना क्षेत्र के घटहुआ कला गांव निवासी लालेश्वर विश्वकर्मा के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश विश्वकर्मा उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बहन को शादी के नियत से 22 अगस्त को शाम लगभग 4:00 बजे उसके घर से भगाकर ले गया था, जिसे काफी खोजबीन करने के बाद यह पता चला कि मुकेश अपनी मोबाइल से मेरी बहन की मोबाइल पर फोन से बात करता था, इधर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिक लड़की के भाई के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस कांड संख्या 82/ 24 ,BNC. 2023 ,137 (2),87 के तहत मामला दर्ज करते हुए एक घंटा के अंदर मोबाइल के लोकेशन के द्वारा बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर दोनों को होने की सूचना मिली वे दोनों ट्रेन के द्वारा कहीं बाहर भगाने के फिराक में थे,पर मझिआंव थाना के एस आई संजय मुंडा दलबल के साथ सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचे और लड़का -लड़की दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच कर कर कोर्ट में 161 का बयान दर्ज करवा दिया गया ,जबकि आरोपी मुकेश कुमार विश्वकर्मा को पोस्को एक्ट के तहत सोमवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया ।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating