0 0
विश्रामपुर प्रखंड के पंचायतों में अबुआ आवास के नाम खुलेआम हो रही वसुली, 12 सूत्री मांगों को ले जिला परिषद सदस्य के द्वारा दिया गया एक दिवसीय धरना - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 53 Second

*विश्रामपुर प्रखंड के पंचायतों में अबुआ आवास के नाम खुलेआम हो रही वसुली, 12 सूत्री मांगों को ले जिला परिषद सदस्य के द्वारा दिया गया एक दिवसीय धरना** । *पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट****
– पैसों के बल पर सक्षम लोगों को दिया गया अबुआ आवास योजना का लाभ  : धरना स्थल को संबोधित करते अतिथि व प्रखंड विकास प्राधिकारी को मांग पत्र सौंपते प्रदर्शनकारी
विश्रामपुर पलामू : विश्रामपुर प्रखंड के पंचायतों में अबुआ आवास के नाम पर खुलेआम पैसों की वसूली हो रही है। पैसा नहीं देने वाले जरूरतमंदों को योजना का लाभ लेने से वंचित रखा जा रहा है। पैसा वसूली के लिए जिम्मेवार लोगों के द्वारा पंचायत में बिचौलिए प्रतिनियुक्त कर रखे गए हैं। जो आवास की सूची में नाम दिखाकर पैसों की वसूली कर रहे हैं। अबुआ आवास योजना में खुलेआम वसूली सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर विश्रामपुर जिला परिषद सदस्य विजय रविदास के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। जहां प्रखंड के सभी पंचायतों से सैकड़ों अबुआ आवास योजना से वंचित लाभूक शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों के द्वारा खुलेआम पैसा लेने का आरोप लगाया।‌ साथ हीं गरीबों से पैसा लेना बंद करो, गरीबों को आवास देना सुनिश्चित करो आदि नारे लगाए। वहीं जिला परिषद सदस्य विजय रविदास ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में सक्षम लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। गरीब आवास से वंचित रह गए। पंचायत में बिचौलिए सक्रिय हैं जो खुलेआम पैसों की वसूली कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बनी बैठी है। खुलेआम सभी जगह घूसखोरी व बिचौलियापन हावी है। इस व्यवस्था में बदलाव को लेकर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वही आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे लोगों ने संबोधित किया।
विश्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद आयोजित धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। जहां प्रदर्शन कार्यों के द्वारा जीप  सदस्य विजय रविदास के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा।‌ मांग पत्र सभी पंचायतों को आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अगर ऐसा लगे कि योग्य लाभुक वंचित  रह गए हैं व सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड को कर रहे। तो उन्हें आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक से कागजी प्रक्रिया पूरा कर प्रखंड को उपलब्ध कराया जाए। उन्हें सरकारी प्रकिया के तहत लाभ दिया जाएगा। वहीं अन्य मांगों के संबंध में कहा कि जो प्रखंड कार्यालय से संभव हो उसे शीघ्र हीं पूरा कराया जाएगा। वहीं कई ऐसे मांग है जिसके लिए जिला को अवगत कराया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य विजय रविदास, भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक, प्रमुख प्रतिनिधि कमल किशोर राम, रवि कांत कुमार, हृदा विश्वकर्मा, सूरजमल राम, श्याम नारायण पासवान, मुद्रिका यादव, विजय कुमार रवि, रामदेव यादव, महेंद्र यादव, गोपाल सिंह, ओंकार सिंह, रामप्यारे यादव, ललिता कुंवर, सविता देवी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
बाक्स : क्या है 12 सूत्री मांग
अबुआ आवास मैं भ्रष्टाचार एवं घुसखोरी रोकना व जांच कर योग्य लाभुक को दिया जाना, विश्रामपुर को अनुमंडल बनाना, विश्रामपुर को सूखा क्षेत्र घोषित करना, सिगसीगी के कृषि भूमि पर कृषि पाठशाला बनाना, कजरु से घासीदास तक पथ निर्माण करना, राज खांड़ में धुरिया नदी में पुल निर्माण करना, प्रखंड विश्रामपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलना , लालगढ़ में आईटीआई व पैरामेडिकल कॉलेज चालू करना, प्रखंड मुख्यालय से गौरा, घरटिया, चोरतिया पथ निर्माण करना, विश्रामपुर में खेल मैदान बनाना, विश्रामपुर के सभी पंचायत में सिंचाई की व्यवस्था करना, प्रखंड के सभी पंचायत में जल मीनार को चालू करना।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress