मकरी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया
मकरी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी
भवनाथपुर।प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के पंचायत सचिवल परिसर में शुक्रवार को सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीओ सह प्रभारी बीडीओ आफ़ताब आलम ,प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, उप मुखिया उमेश सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,बीडीसी रीता देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभाग के स्टाल लगाये गये। मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ आफ़ताब आलम ने कहा कि अपने पंचायत में आयोजित शिविर का लाभ उठाएं।सरकार आपके द्वार आपको लाभ देने पहुंची है।कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभुकों को मिलेगा।कहा कि सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ ग्रामीण नहीं ले पाते हैं l इसलिए वे अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ लें।अभियान की पूर्ण सफलता तभी है जब अधिक से अधिक नागरिक इससे लाभान्वित हों।इस कार्यक्रम में कुल 1052 आवेदन प्राप्त हुए। अबुआ आवास में 605, बिरसा सिंचाई कूप 1,जाति प्रमाण पत्र3,आय प्रमाण पत्र1, मईयां सम्मान योजना 46, किसान क्रेडिट कार्ड5, पशुधन विकास योजना 70,सर्वजन पेंशन 108, पीएम किसान 112,फसल विकास योजना51 सावित्रीबाई फुले 9, आयुष्मान कार्ड10, राशन कार्ड10,विकलांग पेंशन1 सहित कई विभाग के आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया।इस मौके पर पंचायत सेवक अजीत सिंह,जे ई परविंदर कुमार,बीटीएम राकेश कुमार,पंकज कुमार,चंदन कुमार,कौशल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु उरांव,रंजीत कुमार,प्यारे मोहम्मद, जसमुद्दीन अंसारी, सहित कई लोग उपस्थित थे l
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating