बहियार कला पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के बहियार कला पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें 14 योजनाओं के लिए 660 आवेदन प्राप्त हुए।सर्वाधिक आवेदन 520 अबुआ आवास के प्राप्त हुए।जबकि आधार कार्ड में संशोधन के 47,सर्वजन पेंशन के 37 तथा राशन कार्ड में संशोधन के 25 आवेदन प्राप्त हुए।शिविर के दौरान सखी मंडल के बहनों के बीच चालिस लाख पचास हजार रुपए का सहायता प्रदान किया गया।यह राशि नौ सखी मंडल के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए दिया गया।इसके पहले शिविर का उद्घाटन जीप अध्यक्ष शांती देवी,सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,उप प्रमुख खजीदा बीबी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।शांति देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर पहुंच कर लोगो की समस्या को निपटा रही है।इसके पहले भी इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से सरकार लोगो को राहत देने का काम कर रही है।बासुदेव राय ने कहा कि शिविर में लोगो के द्वारा दिए जा रहे आवेदन पर तत्काल काम हो इसके लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विक्रांत कुमार,सीआई राज कुमार सिंह,राजस्व उप निरीक्षक सीताराम बढ़ाईक सहीत सभी प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating