0 0
सामंतियो के सता से उखाड़ फेंकने की तैयारी तेज : अजय मेटल - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 34 Second

विकास कुमार
मेराल : गढ़वा रंका विधनसभा क्षेत्र की राजनीति में इस समय बहुजन समाज पार्टी की रणनीति चर्चा का विषय बना हुआ है। बहुजन समाज पार्टी के युवा, संघर्षशील एवं जुझारू विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल का प्रयास गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में पार्टी को एक बार फिर उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने के मैदान में कमर कस कर खड़े हैं। इसको लेकर श्री मेटल ने 22 अगस्त से लगातार नौवां दिन बदलाव यात्रा निरन्तर जारी है।बदलाव यात्रा शुक्रवार को मेराल प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में संगबरिया,सोहबरिया,पढुआ, रजबंधा,पतहरिया,बंका सहित अन्य क्षेत्रों मे विशेष जनसंपर्क किया। साथ ही नुकड़ सभा के माध्यम से जुझारु प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने वर्तमान और पूर्व विरोधियों पर जमकर बरसे। सभा के दौरान संबोधित करते हुए कहा की 50 वर्षों से कांग्रेस, बीजेपी और झामुमो के लोग केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काब्जा हैं उनके स्वर उस स्तर के वर्तमान में नहीं दिखते जितने तेवर वह चुनाव से पहले दिखाती हैं। साथी विपक्षी दलों को ही निशाने पर लिए जाने पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में हलचल तेज है। आगे यह भी कहा की अब बहुजन समाज के लोग जाग गए हैं सामंतियो के सता को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। अब दलित सिर्फ़ वोट बैंक नही है। बदलाव यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामलाल मल्लाह, मिडिया प्रभारी ललन चौधरी, विक्की कुमार, शमसुल अंसारी,मनोज कुमार, विकास कुमार, बबन राम, शंभू पासवान, नसरुल अंसारी, लल्लू चौधरी, सुनील दस,राजेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress