बुल्का में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लोगो की भीड़
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के बुल्का पंचायत सचिवालय में बुधवार को आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिमसे 14 योजनाओं के लिए 418 आवेदन प्राप्त हुए।अबुआ आवास के स्टाल पर आवेदको की भीड़ लगी रही।सर्वाधिक आवेदन 174 अबुआ आवास के प्राप्त हुए।जबकि सर्वजन पेंशन के 78 तथा मंईया संम्मान योजना के लिए 45 आवेदन प्राप्त हुआ।प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग और अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया गया। शिविर का उद्घाटन आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र सिंह, सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय तथा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।योगेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर पहुंच कर लोगो की समस्या को निपटा रही है।इसके पहले भी इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से सरकार लोगो को राहत देने का काम कर किया है।उन्होंने कहा कि शिविर में लोगो के द्वारा दिए जा रहे आवेदन पर तत्काल काम हो इसके लिए प्रशासन लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महिला ,बालिका,छात्र-छात्राए के साथ सभी आयु वर्ग के लोगो के लिए सरकार योजना चला रही है।इसका लाभ ले।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विक्रांत कुमार,नाजीर रामानुज शुक्ल,सीआई राज कुमार सिंह,राजस्व उप निरीक्षक सीताराम बढ़ाईक,कुंदन कुमार ठाकुर,श्रीकांत मेहता सहीत सभी प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating