ग्राम सभा का उद्घाटन किया बीडीओ, मुखिया एवं वरिष्ठ लोग
ग्राम सभा का उद्घाटन किया बीडीओ, मुखिया एवं वरिष्ठ लोग
विकास कुमार
मेराल : प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर, सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी पंचायत परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो मुखिया रामसागर महतो पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र प्रसाद पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा प्रखंड सहायक सुनील कुमार उप मुखिया अली शेर अंसारी डॉ अनिल साव आदि संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में बीडीओ ने लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सबकी योजना सबकी विकास के तहत कई योजनाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया| वही रुपू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबकी योजना सबका विकास के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा से प्रशिक्षण का आयोजन की शुरुआत की गई है| उनका सपना देश को ऊंचाइयों पर ले जाना है| जबकि बीडीओ जागो महतो ने योजना के संबंध में, लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating