0 0
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 32 Second

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

प्रखंड में अमन शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. एस डी पी ओ की अध्यक्षता में निकाले गए फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई.फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र से शुरू होकर बिशुनपुरा बाजार,अमहर रोड, कर्णपुरा ,पिपरी कलां होते हुए पतिहारी, सारो सहित विभिन्न जगहों से होकर निकला. डीएसपी ने बताया कि जिला गढ़वा के एसपी के निर्देशों पर गढ़वा में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से फ्लैग मार्च निकाला गया हैं.इस फ्लैग मार्च में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के पुलिस थाना के पुलिस कर्मी सहित पारा मिल्ट्री फोर्स के जवान शामित थे। कुछ अराजक तत्व के लोग प्रखंड का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इस फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि अगर वह अमन, शांति सहित सौहार्द और भाईचारा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.
पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. उन्होंने कहा कि शहर तथा गाँव को सुरक्षा के सिक्योरिटी को पुख्ता करने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है.
राहुल सिंह जब से थाने के प्रभारी बने है लोगो की पुलिस के प्रति सकारात्मकता बढ़ी है लोग बिना किसी डर भय के थाने जा कर अपने सम्मसया को उनके सामने रख कर समाधान कर रहे है …

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress