Read Time:1 Minute, 14 Second
गढ़वा शहर से नवनीत की रिपोर्ट
जायन्ट्स ग्रुप आस्था गढ़वा के तत्वाधान में गढ़वा शहर के सुदूर ग्राम कुसमही में लोगो ने गरीब ग्रामीण बच्चो के साथ होली मनाया। बच्चों के बीच मधुर मिष्ठान,अबीर ,रंग पिचकारी, और फुलझड़ियों का वितरण भी किया गया। यह संस्था पर्व त्योहारों के अवसर पर गरीब बच्चों के बीच मिठाइयां और जरूरत के सामानों का वितरण करता है। बच्चों के चेहरे पर के खुशी साफ झलक रही थी।।
जायंट्स आस्था एक सामाजिक संस्था है जो समाज में जरूरत मंद लोगो के लिए काम करता है।
मौके पर गढ़वा शहर के प्रसिद्ध दांत के डॉक्टर व संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जयसवाल, मेंबर अमित शर्मा, दीपक कश्यप, नवनीत कमलापुरी, विकी जयसवाल, हर्ष कमलापुरी आदि लोग उपस्थित थें।
