डॉ. लाल मोहन बने विधायक प्रतिनिधि
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल। गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल के नेनुआ मोड निवासी डॉ. लालमोहन को मेराल प्रखंड के सभी विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस आशय का पत्र जिले के उपायुक्त को प्रेषित कर दिया गया है। उपायुक्त को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि डॉ लाल मोहन पिता मथुरा महतो मेरी अनुपस्थिति में मेराल प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के आवश्यक बैठक में भाग लेंगे। जिसकी प्रतिलिपि एसपी गढ़वा, एसडीओ गढ़वा के साथ मेराल के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी, बीएओ, बीईईओ तथा सीडीपीओ को दिया गया है। डॉ लालमोहन की नियुक्ति पर भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रुपू महतो, रामाकांत गुप्ता, रोहित कुमार, सोबरन महतो आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि लोगों को सरकारी कार्यों में काफी सहूलियत होगी। विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर डॉ. लालमोहन ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating