Read Time:1 Minute, 6 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। पंचायत सचिवालय रमना में मुखिया दुलारी देवी द्वारा 150 गरीब, असहाय व जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण गुरूवार को किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा की इस कड़ाके के ठंड में कई ऐसे लोग हैं। जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। ऐसे लोगों के बीच इस कंबल के वितरण से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। मुखिया दुलारी देवी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से 150 कंबल प्राप्त हुआ था। जिसका वितरण किया गया है। मौके पर बीडीसी शांति देवी, वार्ड सदस्य सुनिता देवी, सोनम देवी, कुंती देवी, कांति देवी, आनंद कुमार, पुष्पा देवी एवं सविता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
