गढ़वा डालटेनगंज मार्ग पर JPS बस ने महिला को कुचला, Garhwa Drishti News
बड़ी खबर गढ़वा से आ रही है.. गढ़वा से डाल्टनगंज के रास्ते में JPS यात्री बस ने एक बाईक सवार महिला को कुचला।
गढ़वा से नवनीत की रिपोर्ट
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, घटना सोमवार के दोपहर की बताई जा रही है। गढ़वा शाहपुर रोड पर तिलदाग में एक महिला को बस ने कुचला। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख सड़क को जाम किया। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। महिला मोटरसाइकिल से पति उपेंद्र चंद्रवंशी के साथ जा रही थी । JPS बस गढ़वा से रांची जा रही थी।
मृतक महिला नेनुआ खुरा की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे गढ़वा थाना एसडीपीओ अवध कुमार यादव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और गढ़वा CO लोगों को समझाने का प्रयास किए। इस दौरान ग्रामीणों से हल्की नोक्झोक भी हुई। ग्रामिणों को समझबुझकर फिर से रास्ते से जाम को हटाया गया। टक्कर मार कर भाग रही बस को पुलिस ने जब्त कर चैनपुर थाना ले आई। गढ़वा पलामू और लातेहार की खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यूट्यूब न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating