होली के दिन दो बाईक सवार की टक्कर
होली वाले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइक पर सवार होकर अलग-अलग इलाके से 5 युवक होली मनाने निकले थे। इसी दौरान दोनों बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक में सवार सभी 5 युवक सड़क पर गिर गए। इसमें सबको गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए घायलों की अस्पताल भेजा गया।
जहां चिकित्सकों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। तीन युवकों की मौत के बाद इनके परिवार में कोहराम मच गया।
घटना गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के नहर मोड़ के समीप NH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हुआ।
मृतकों में भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर उरांव, 16 वर्षीय बिन्देश्वर उरांव, और कर्रा थाना क्षेत्र के बमरला गांव निवासी भक्तु गोप शामिल है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगो को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
Read Time:1 Minute, 43 Second