होली में गढ़वा सुसराल आए व्यक्ति का शव लटका मिला
होली में गढ़वा सुसराल आए व्यक्ति का शव लटका मिला
गढ़वा से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी के सामने पति ने वीडियो कॉलिंग पर आत्महत्या कर ली। गढ़वा शहर के मंगल भवन स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव फांसी से लटका मिला । पति पत्नी के बिच विवाद इतना बढ़ा की मामला जान देने तक आ पहुंची। मृतक की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज गांव निवासी दीनानाथ प्रसाद का पुत्र प्रवीण कुमार जसवाल बताया गया है। बताया गया कि होली पर्व पर युवक गढ़वा आया हुआ था। हालांकि इस आत्महत्या को परिजनों ने हत्या बता कर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार मृतक रांची में रहकर काम करता था होली मनाने के लिए अपने पत्नी के पास गढ़वा आया था।
इस संबंध में मृतिका के बहन रुपा कुमारी, गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिक में कहा है कि प्रवीण जायसवाल आत्महत्या नहीं उसे हत्या किया गया है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating