विकास कुमार
मेराल : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजहरा में शुक्रवार को प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आनंद चंद्रवंशी ने किया। आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को चुनाव का पर्यवेक्षक सह शिक्षक रघुराई राम एवं अजय राम ने प्रबंधन समिति के नियमावली को पढ़कर सुनाया। लोगों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रीना देवी को चयन किया गया। जबकि संयोजिका पद के लिए सुनीता देवी तथा उपाध्यक्ष के लिए अभय चंद्रवंशी का चयन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक रघुराई राम ने बताया कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी शिक्षक अमित सिंह मनीष सिंह जयप्रकाश राम ग्रामीण उपेंद्र पासवान सुनील पासवान सुमेर पासवान गोरखनाथ सिंह रीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
