बीआरसी में विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों को दी जा रही है प्रशिक्षण
सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया । बीआरसी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों को प्रशिक्षण दी जा रही है। प्रशिक्षक के रूप में कार्यालय के सीआरपी सतनारायण यादव ने इस प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों उसके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में एक-एक बिंदु पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक ही समिति के सदस्य और अध्यक्ष हुआ करते हैं। समिति की पूरी दायित्व होती है की विद्यालय के हर गतिविधि पर ध्यान रखें और विद्यालय के पठन पाठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते रहें। विद्यालय संचालन में अपना सहयोग भी करें। इस प्रशिक्षण में भंडरिया संकुल साधन केंद्र के विभिन्न विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को प्रशिक्षण दी जा रही है। यह प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को दी जा रही है ।उन्होंने कहा की यह प्रशिक्षण दो दिनों तक चलेगी। इस मौके पर बीआरसी कार्यालय के लेखपाल धनंजय कुमार, शिक्षक नितेश कुमार वर्मा, रतन रंजन, कंप्यूटर ऑपरेटर निकेत कुमार, सत्यम कुमार, मिथिलेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
पुरे धुम धाम से पांडु प्रखंड में सभी सरकारी व निजी कार्यालयो पर फहराया गया तिरंगा झंडा
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating