0 0
पुरे धुम धाम से पांडु प्रखंड में सभी सरकारी व निजी कार्यालयो पर फहराया गया तिरंगा झंडा - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 55 Second


पांडु प्रखण्ड से नईम अंसारी  की रिपोर्ट

पलामू (पांडु): 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरे पांडु परखंड  में 76 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरे धुम धाम से फहराया गया तिरंगा झंडा और प्रखण्ड वासियों ने तिरंगे झंडे को सलामी देकर वीर शहीदों को याद किया , पलामू जिले के पांडु प्रखंड कार्यलय में 9 बजे पूर्वाह्न् में प्रखंड प्रमुख  नीतू सिंह   ने झंडारोहण किया और इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार पांडे, थाना प्रभारी सौरभ कुमार,जिला परिषद सदस्य मीना देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रखंड अध्यक्ष झामुमो पार्टी मोहम्मद इरफान अंसारी,प्रखण्ड अध्यक्ष राजद पार्टी शमशेर आलम एवं सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी कर्मचारी तथा सैकड़ों गणमान्य लोग‌  मौजूद रहे , वहीं पांडु थाना परिसर में थाना प्रभारी  सौरभ कुमार ने 9 बज के 35 मिनट में झंडारोहण किया। मौके पर पाण्डु प्रखण्ड मुखिया संघ के प्रतिनिधि अभिनाश कुमार सिंह (सिंटू सिंह) एवं पुलिस जवानों तथा प्रखंड अंतर्गत से आए हुए सैकड़ों गणमान्य लोग के उपस्थिति में झंडारोहण किया तथा इस महान पर्व पर प्रखंड वासियों को शुभकामनाएं दी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress