पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर राजपाल के नाम बीडीओ को दिया गया ज्ञापन
उंटारी रोड पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए -अनिल शर्मा
झारखण्ड पलामू :- झारखंड के अलग-अलग जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पत्रकारों के साथ बदसलूकी, मारपीट एवं फर्जी मुकदमे की खबर लगातार समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल के माध्यम से देखने को मिलती रही है. झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार आंचलिक पत्रकारों के हित में आवाज उठाने का काम करता रहा है. पत्रकार जब भी भ्रष्टाचार को समाज के सामने लाता है तो उन्हें अलग-अलग तरह के फर्जी मुकदमा कर पड़ताड़ित किया जाता है. जिससे स्वतंत्र पत्रकारिता करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू के निर्देश पर पांडू प्रखंड एवं उंटारी प्रखंड के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में सभी पत्रकार साथियों के साथ सामूहिक रूप से माननीय राज्यपाल महोदय के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी पांडू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ऊंटारी रोड को ज्ञापन सौंपते हुए छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई ताकि पत्रकार साथी निर्भीक होकर पत्रकारिता कर सके एवं समाज को व्यवस्थित रखने में मदद पहुंचा सके.मौके पर लवकुश कुमार सिंह तीर्थराज दुबे, मनोज सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मो.सफी, सकेंद्र राज, उदित चौधरी, उपस्थित थे
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating