0 0
Share
Read Time:3 Minute, 13 Second

सगमा प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट……

सगमा :स्थानीय युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की असामयिक निधन पर प्रखंड अंतर्गत सगमा पंचायत सचिवालय में दिन रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गाया।
शोक सभा का आयोजन पत्रकार विपुल दूबे की अध्यक्षता  में किया गाया.जिसमें प्रिंट मिडिया पत्रकार श्रीकांत चौबे, प्रिंट मिडिया पत्रकार सुनिल कुमार,प्रिंट मिडिया पत्रकार श्यामबच्चन यादव, इद्रीश अंसारी, इलेक्ट्रोनिक मिडिया पत्रकार पिंटू मिश्रा रामानन्द  प्रजापति, अकलेश कुमार आदि लोगो नें पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
शोकसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुखिया मंगलेश कुमार यादव नें कहा की  युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की असामयिक निधन हो जाने से पत्रकारिता की जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैँ
आशुतोष रंजन सिन्हा का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। वे एक मिलनसार, हसमुखी तथा सुलझे हुए पत्रकार थे। पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना  कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
ओहि दुख व्यक्त करते हुये मुखिया तेजलाल राम नें कहा की सरकार से अपील करते हुये कहा की आशुतोष रंजन सिन्हा की घर की परिजनों को आर्थिक सहयोग करने का अपील किया। ओहि लोक प्रभात खबर के संस्थापक श्याम बच्चन यादव नें कहा की  आशुतोष रंजन सिन्हा वह नेक इंसान और दोस्त भी थे।
पत्रकारिता जगत में आशुतोष रंजन सिन्हा मील का पत्थर थे और यही कारण है कि उनकी असामयिक मौत ने हर कलमकार को झकझोर कर रख दिया है।
वह बड़े छोटे में कोई भेदभाव नहीं करते।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मौके पर उपस्थित मुखिया तेजलाल राम, उप मुखिया मंगलेश कुमार यादव,राजेश  यादव, रंजन यादव सहित   कई लोग शोक सभा में शामिल थे।

 73 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *