गढ़देवी मंदिर में मत्था टेक विकास माली ने शहर में चलाया भिक्षाटन अभियान
Read Time:2 Minute, 26 Second


———————————-
गढ़वा जिले के अन्य प्रखंडों के साथ-साथ गढ़वा शहर में भी कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली और उनकी टीम द्वारा रविवार को भिक्षाटन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर में स्थित मां गढ़देवी के चरणों में मत्था टेककर, पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेकर की गई। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। साथ ही, लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
विकास माली ने कहा कि यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने संपन्न वर्ग और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहयोग दें, ताकि 351 बेटियों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। भिक्षाटन से जुटाए गए धन का उपयोग शादी समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।
इस अभियान में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली, विभूति पांडे, प्रलय पासवान, विकास तिवारी, अरविंद पटवा, राजकुमारी, आकाश भारती, अजय वर्मा, माही मेम, इस्तेखार अंसारी सहित सोसाइटी के कई लोग उपस्थित थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating