0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्‍यक्षता में मार्च 2025 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने किया। बैठक के आरंभ में प्रशाशनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने ग्रुप द्वारा अब तक किये गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से 12 मार्च को खजूरी ग्राम स्थित कैलाश पर्वत के बच्चों के बीच होली सामग्री रंग, अबीर, गुलाल, पटाखा के साथ बिस्कुट,चौकलेट आदि का वितरण किया जाएगा, तथा उसी दिन शाम को ज्ञान निकेतन स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 23 मार्च को गढ़वा में जायंटस ग्रुप गढ़वा तथा डॉ आर एस दास रांची की टीम के संयुक्त तत्वाधान में मेगा मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री कृष्ण लाइब्रेरी के देख रेख के लिए जायन्ट्स के वरिष्ठ सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया जो इस लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधार में सहयोग करेगा। इस मौके पर सेंट्रल कमिटी सदस्य अजयकांत पाठक, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फ़ेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के वर्तमान अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, ध्रुव केशरी,मनोज केशरी (हिन्दुस्तान सेनेटरी), विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल, रवीन्द्र केशरी, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी (पोस्टऑफिस), मनदीप सोनी, अजय केशरी, रितेश केशरी मोनू, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर) आदि जायन्ट्स सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 

You missed