0 0
मुसीखाप में 27 फरवरी से विराट संत महासम्मेलन एवं श्रीराम कथा का होगा शुभारंभ - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 25 Second

पांडू प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट

पलामू: जिले के पांडू प्रखंड अन्तर्गत मुसीखाप में स्थित यज्ञशाला मैदान में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले 7 दिवसीय विराट संत महासम्मेलन का शुभारंभ 27 फरवरी से होगा.

इस आयोजन समिति के अध्यक्ष मुसीखाप पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई ने जानकारी देते हुए बताया की महाशिवरात्रि के अवसर पर विगत कई वर्षों से श्री श्री 1008 श्री धर्मध्वजाचार्य जी महाराज के तत्वाधान में विराट संत महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से होते आ रहा है. जिसमें कई विद्वान शामिल होते हैं.वहीं उन्होंने ने बताया कि इस बार मां विंध्याचल धाम की नगरी, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से श्री श्री 1008 श्री धर्मध्वजाचार्य जी महाराज, काशीविश्वनाथ धाम की नगरी, वाराणसी उत्तरप्रदेश से पंडित इंद्रेश शास्त्री महाराज एवं वीरांगना की धरती झांसी, उत्तर प्रदेश से संगीतमयी कथा वाचिका किरण प्रज्ञा भारती  जैसे विद्वान विराट संत महासम्मेलन में शामिल होंगे.

वहीं इससे पूर्व प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाता है जो इस बार 25 फरवरी दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा और 26 फरवरी दिन बुधवार को पूर्णाहुति होगा. इस अखंड संकीर्तन कार्यक्रम में स्थानीय मंडली समेत आस-पास के कई गांव के अखंड संकीर्तन मंडली भाग लेते हैं.वहीं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव उर्फ ठेग्घू भाई, सचिव कमलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ,संरक्षक रामविलास सिंह, बिन्दे कुमार सिंह, तपेश्वरी सिंह, देवनन्दन सिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, श्रीराम गुप्ता, बद्री चंद्रवंशी सहित अन्य कई सम्मानित सदस्य एवं ग्रामीण कार्यक्रम की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं। साथ हीं आयोजन समिति के लोगों ने क्षेत्र के लोगों को सादर आमंत्रित करते हुए इस विराट संत महासम्मेलन एवं श्रीराम कथा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress