अवैध चिमनी भट्ठा संचालकों व अवैध खनन तथा बालू ढुलाई पर हुई कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम हारणदुबे में भोला बिंद के द्वारा संचालित ईट भट्ठा मार्का केआरएल में लगे लोहा चिमणी की चिमनी को गिराया गया। इसी प्रकार मेराल प्रखंड के ग्राम खोलरा पचपेड़ी में जसीम मियां द्वारा संचालित लोहा चिमनी ईट भट्टे को गिराया गया तथा बरडीहा प्रखंड अंतर्गत संजय कुमार सिंह द्वारा संचालित ग्राम बभनी में 2 लोहे चिमनी ईट भट्ठा पर कार्रवाई की गई तथा लोहे के चिमनी को ध्वस्त किया गया है। आगे मझिआंव प्रखंड अंतर्गत कैश खान द्वारा ग्राम बभनी में अवैध रूप से संचालित दो लोहे की चिमनी ईट भट्ठे को भी गिराया गया। इस प्रकार अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कुल 6 अवैध रूप से संचालित ईट भट्टों पर कार्रवाई की गई।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने बताया कि अवैध रूप से संचालित ईट भट्टों पर इसी तरह आगे भी कार्रवाई की जाएगी तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जिला खनन पदाधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा अनाधिकृत रूप से संचालित ईट भट्टों पर एनवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा आज अवैध खनन अंतर्गत कुल 4 बालू से लदे ट्रैक्टर भी जप्त किए गए । इसमें से तीन मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम करकोमा एवं एक गढ़वा प्रखंड के मझिआंव रोड से पकड़ा गया था, इसपर कार्रवाई हेतु उसे थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating