जहरीली टॉफी खाने से 4 बच्चों की हुई मौत!
जहरीली टॉफी खाने से 4 बच्चों की हुई मौत ! बताया गया की टाफी के रैपर पर बैठी मक्खियां भी मरी । अंदाजा लगाया जा सकता है टाफी के उस ज़हर का
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे और दो बच्चियां शामिल हैं. गांव में एक साथ चार बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है.
घटना कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां मुखिया देवी सुबह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं, जहां उन्हें एक पॉलिथिन में कुछ टॉफियां मिलीं. उन्होंने इसमें से तीन टॉफियां अपने नाती-नतिनियों और एक टाफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी. टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद चारों बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.
मासूम बच्चों की ये हालत देखकर गांव के लोगों ने तुंरत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं आई तो वे बाइक पर बिठाकर बच्चों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया. मरने वाले बच्चों की उम्र दो साल से पांच साल के बीच है.
गांव वालों के मुताबिक, दरवाजे पर रखी मिली ये टॉफियां जहरीली थीं. उन्होंने बताया कि इन टॉफियों के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर गईं. उन्होंने जांच के लिए एक टॉफी सुरक्षित रखी हैं.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating