तीन वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बड़ी खबर गढ़वा
इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना गढ़वा जिला से आई है… खबर ऐसी है जिसे सुन आप के खून खौल उठेंगे।
तीन वर्ष के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला गढ़वा के रमना प्रखंड से आया है।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट –
रमना थाना क्षेत्र के सपही गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि आरोपी राजबली उरांव का पीड़ित बच्ची के घर आना-जाना था। मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे वह बच्ची को दादी के घर पहुंचाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और फिर एक घण्टे बाद उसे लाकर घर छोड़ दिया। बच्ची घर पहुंचने के बाद सो गयी। इस बीच बच्ची को सुस्त देखकर मां तेल मालिश करने लगी। इस दौरान वह प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख हक्का-बक्का रह गयी। इसके बाद माँ ने बच्ची को नींद से जगाते हुए घटना का कारण पूछा तो बच्ची ने सारी आप बीती अपनी माँ को बता दी। इसके बाद बच्ची की माँ ने घटना की लिखित सूचना रमना थाना को दी। ततपश्चात एसडीपीओ प्रमोद केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार एवं थाना प्रभारी सुधांशू कुमार गांव पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। वही बच्ची की मां की ओर से दिए गए आवेदन के आलोक में त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating