गैंगस्टर डब्लू सिंह के छोटे भाई गौरव सिंह गिरफ्तार, Palamu News
गैंगस्टर डब्लू सिंह के छोटे भाई गौरव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरव सिंह ने शक्ति सिंह के साथ मिलकर कुख्यात गैंगस्टर एक्स-आर्मी मैन कुणाल सिंह की हत्या की प्लानिंग की थी और शूटरों को पैसा मुहैया कराया था।
एसपी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेदिनीनगर के एसडीपीओ के. विजय शंकर ने बताया कि गत तीन जून 2020 को कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह गैंग के द्वारा प्रतिद्वंदी अपराधी कुणाल सिंह की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर कर दी गयी थी। अपराधकर्मी डब्लू सिंह तथा उसका छोटा भाई छोटू सिंह घटना के बाद से फरार था। अनुसंधान में गौरव सिंह की भी इस काण्ड में संलिप्तता पाई गई। जबकि प्राथमिकी में इसका नाम नहीं दिया गया था।
एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि कुणाल हत्याकांड में जेल गए अपराधियों का सारा खर्च गौरव द्वारा वहन किया जा रहा था। गौरव के घर से कांड के आरोपियों पर खर्च किए गए लेखा-जोखा की डायरी बरामद हुई है, जिससे इस कांड में गौरव सिंह के शामिल होने का ठोस प्रमाण मिला है।
एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव सिंह शहर से बाहर रह रहा है। घर आने की सूचना पर शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा, सअनि सह टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह, सअनि सह टीओपी वन प्रभारी रेवाशंकर राणा और टाइगर मोबाइल के साथ कार्रवाई की गई। बारालोटा के कचरवा टोला स्थित उसके घर से गौरव सिंह को गिरफ्तार किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating