0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

ऑर्केस्ट्रा के बहाने सेक्स रैकेट का संचालन करने वाला हुआ गिरफ्तार। बताया गया कि पश्चिम बंगाल से लड़कियो को बहला-फुसला कर ऑर्केस्टा के नाम पर लाया गया फिर उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया।

आईए जानते हैं ख़बर को….

बिहार के चंपारण जिले के वरदाहा पंचायत के हरिनगर व मंगलपुर गुदरिया में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का खुलासा किया। हरिनगर गांव के पन्ना लाल सहनी व उसकी पत्नी पूजा देवी और मंगलपुर गुदरिया से अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने चार लड़कियों को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बहला-फुसला कर ऑर्केस्टा के नाम पर लाया गया था।

बाद में उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया।बताया कि स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना पर अशोक राजगोल, मानव व्यापार निरोधी ईकाई के आदित्य कुमार, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, महिला थाने के राणा रणवीर कुमार और नौतन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिनगर व मंगलपुर गुदरिया में छापेमारी की। इस दौरान शोषण की शिकार हुई चार लड़कियों को मुक्त कराया गया। सरगना पन्ना लाल सहनी समेत उसकी पत्नी पूजा देवी व अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया कि बीते वर्ष छह दिसम्बर को विशेष टीम ने पुजहा से चार लड़कियों को मुक्त कराया था। इस दौरान अखिलेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *