67 साल की महिला को 28 साल के युवक से प्यार
67 साल की महिला को 28 साल के युवक से प्यार
ना उम्र की सिमा हो , ना जन्मों का बंधन जब प्यार करे दिल तो निर्मल हो तनमन यह गाना साबित करता है की प्यार में उम्र की सीमा नही होती। उम्र का फर्क प्यार के आड़े नहीं आता है। 67 साल की महिला और 28 साल के युवक दोनो की प्रेम कहानी सामने आई है।
मध्य प्रदेश में प्रेम प्रसंग की अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। यहां 67 साल की महिला को 28 साल के युवक से प्यार हो गया और दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए ग्वालियर कोर्ट पहुंचे और नोटरी कराई। प्यार किसी भी उम्र में किसी से भी हो जाता है। ऐसी ही एक अजब प्रेम की गजब कहानी मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरैना जिले की रहने वाली 67 वर्षीय महिला रामकली को 28 साल के युवक भोलू से प्यार हो गया है और दोनों अब लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं।
रामकली और युवक भोलू मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए लिव इन रिलेशन को मान्यता देने के लिए दोनों ग्वालियर जिला कोर्ट पहुंचे और इस दौरान कोई विवाद न हो इसलिए नोटरी कराई है। इस सम्बंध में वकील प्रदीप अवस्थी ने बताया कि ऐसे कपल विवादों से बचने के लिए लिव-इन रिलेशन की नोटरी कराते हैं, लेकिन कानूनी रूप में ऐसे दस्तावेज मान्य नहीं हैं। वहीं ये खबर जैसे सोशल मीडिया में आई काफी चर्चाएं होने लगी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating