बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत पति हुआ घायल
गढ़वा जिला से बड़ी खबर आई है ईलाज कराने जा रहे पति पत्नी का हुआ दुर्घटना
नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं गढ़वा दृष्टि यूट्यूब चैनल गढ़वा से जुड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
भंडरिया थाना क्षेत्र के भंडरिया रमकंडा मार्ग साधु कुटी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई ,पति भी घायल हो गया । इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि रामानुजगंज निवासी धर्मेंद्र पाल और उनकी पत्नी ममता देवी मेदिनीनगर से इलाज कराकर रामानुजगंज लौट रहे थे । इसी दौरान साधु कुटी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में पत्नी मनीता देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई । भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाई । और इसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। इस दुर्घटना पति धर्मेंद्र पाल बुरी तरह से घायल हो गया, उनका इलाज चल रहा है ।

Leave a Reply